Pradosh Vrat Tithi in 2024: हर एक माह में दो त्रियोदशी आती हैं, एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। इन दोनों त्रियोदशी को भगवान् शिव की उपासना के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना गया है और इसी तिथि पर महादेव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत रखे जाते हैं।

Pradosh Vrat 2024 Date List: हर माह में दो बार त्रियोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस व्रत को पूर्ण श्रद्धा एवं विधि विधान से करने से महादेव की विशेष कृपा भक्तों को प्राप्त होती है। इस व्रत के करने से भक्तों के जीवन की सभी परेशानियां तो दूर होती ही हैं, साथ ही उनकी सभी मनोकामनाएं भी महादेव पूर्ण कर देते हैं। सनातन धर्म में भोलेनाथ की उपासना इस सम्पूर्ण जगत के संहारक के रूप की जाती है। भगवान शिव भक्तों से अतिशीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। इनकी पूजा उपासना के लिए आपको कोई बड़े अनुष्ठान या भव्य आयोजन की ज़रूरत नहीं होती। इनको प्रसन्न करने के लिए तो मात्र एक लोटा जल और पंचाक्षरी मंत्र ” ॐ नमः शिवाय” ही काफी है। महादेव के लिए किये जाने वाले मासिक व्रतों में शिवरात्रि व्रत के साथ-साथ प्रदोष व्रत को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। आइये अब आपको इस New Year 2024 में आने वाले प्रदोष व्रत की Date List बताते हैं ताकि आप जान लें कि इस नए साल 2024 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत ?
नववर्ष 2024 में प्रदोष व्रत तिथि सूची
9 जनवरी 2024, मंगलवार– भौम प्रदोष व्रत
23 जनवरी 2024, मंगलवार– भौम प्रदोष व्रत
7 फरवरी 2024, बुधवार– बुध प्रदोष व्रत
21 फरवरी 2024, बुधवार– बुध प्रदोष व्रत
8 मार्च 2024, शुक्रवार– शुक्र प्रदोष व्रत
22 मार्च 2024, शुक्रवार– शुक्र प्रदोष व्रत
6 अप्रैल 2024, शनिवार– शनि प्रदोष व्रत
21 अप्रैल 2024, रविवार– रविप्रदोष व्रत
5 मई 2024, रविवार– रवि प्रदोष व्रत
20 मई 2024, सोमवार– सोम प्रदोष व्रत
4 जून 2024, मंगलवार– भौम प्रदोष व्रत
19 जून 2024, बुधवार– बुध प्रदोष व्रत
3 जुलाई 2024, बुधवार– बुध प्रदोष व्रत
18 जुलाई 2024, गुरुवार– गुरुप्रदोष व्रत
1 अगस्त 2024, गुरुवार– गुरु प्रदोष व्रत
17 अगस्त 2024, शनिवार– शनि प्रदोष व्रत
31 अगस्त 2024, शनिवार– शनि प्रदोष व्रत
15 सितंबर 2024, रविवार– रवि प्रदोष व्रत
15 अक्टूबर 2024, मंगलवार– भौम प्रदोष व्रत
29 अक्टूबर 2024, मंगलवार– भौम प्रदोष व्रत
13 नवंबर 2024, बुधवार– बुध प्रदोष व्रत
28 नवंबर 2024, गुरुवार– गुरु प्रदोष व्रत
13 दिसंबर 2024, शुक्रवार– शुक्र प्रदोष व्रत
28 दिसंबर 2024, शनिवार– शनि प्रदोष व्रत
पूजा पाठ से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछने के लिए, Whatsapp करें 9891509150 पर। अपनी जन्म कुंडली दिखाने के लिए भी कृपया इस नंबर पर whatsapp करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक आस्था पर आधारित हैं. TheAstrologic.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. बेहतर होगा कि इसके लिए आप किसी विशेषज्ञ कि सलाह लें।